09045436254 [email protected]
We're on your favourite socials!

अखिलेश यादव का बड़ा वादा: बेटियों की पढ़ाई होगी फ्री, राजभर के ‘कव्वाल’ वाले तंज का दिया मुंहतोड़ जवाब!

CollegeDekho Editorial Team
CollegeDekho Editorial Team
Published:
19 Views
akhilesh yadav up election promises
Lucknow, 9 May 2026 — Samajwadi Party के नेता अखिलेश यादव ने शनिवार को Lucknow में महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर कई बड़े वादे किए। उन्होंने साफ कहा कि अगर UP में SP की सरकार बनी, तो लड़कियों की KG से PG तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त होगी। साथ ही गरीबों का इलाज फ्री और 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त मिलेगी।

महिलाओं के खिलाफ अपराध में UP नंबर वन: अखिलेश

अखिलेश ने BJP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि UP में महिलाओं के खिलाफ अपराध सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था को “जीरो” कर दिया गया है। 2024 के चुनावों में कई voters के नाम गायब हो गए थे, और अब SIR का मुद्दा चल रहा है।
सुल्तानपुर के नंद लाल निषाद का जिक्र करते हुए अखिलेश ने बताया, “उन्हें दस्तखत करना नहीं आता। वो अंगूठा लगाते हैं। BJP के लोग Form 7 से उनका नाम हटवा रहे थे। हमने शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।”

 राजभर के ‘कव्वाल’ वाले कमेंट पर अखिलेश का करारा जवाब

Minister Om Prakash Rajbhar ने X (पहले Twitter) पर अखिलेश के बालों को लेकर “कव्वाल जैसे बाल” वाली टिप्पणी की थी। इस पर अखिलेश ने पलटवार करते हुए कहा, “कम से कम मैं अपने बालों में कंघी तो कर सकता हूं।” उन्होंने राजभर के 2022 के चुनाव प्रचार के दौरान के “चल संन्यासी मंदिर में…” वाले पुराने बयान की भी याद दिला दी।

West Bengal पर नजर, Congress के साथ गठबंधन बरकरार

Tamil Nadu में सरकार बनने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, “मेरा फोकस सिर्फ UP पर है। इसके अलावा West Bengal में जो हो रहा है, उस पर नजर है। हर update monitor कर रहे हैं।”
Rahul Gandhi के “सिर्फ Congress ही BJP का सामना कर सकती है” वाले बयान पर अखिलेश ने जवाब दिया, “हम मुश्किल वक्त में एक-दूसरे को नहीं छोड़ते। गठबंधन मजबूत रहेगा। जनता को साथ लेकर BJP को हराएंगे।”
Bengal और Tamil Nadu में हार के बाद अखिलेश ने Mamata Banerjee और M.K. Stalin के साथ फोटो शेयर की थी, जिसके बाद political circles में चर्चा शुरू हो गई थी कि SP अब Congress को support नहीं करेगी।

ED की raid और 250 करोड़ का मामला

अखिलेश ने ED पर तंज कसते हुए कहा, “ED जरूर UP आएगी। एक बार raid में आई थी, 250 करोड़ बरामद किए। दावा किया कि SP का पैसा है। बाद में पता चला BJP का था। अगर हमारा था, तो पैसे वापस करो।”

Petrol-Diesel की कीमतें बढ़ेंगी, सरकार capitalism को बढ़ावा दे रही है

SP chief ने कहा, “जैसे BJP ने gas cylinder महंगे किए, अब diesel-petrol के दाम बढ़ने वाले हैं। Lucknow का Palacio Mall सरकारी था, उन्होंने बेच दिया। Kisan Bazaar और hotel भी बेच दिए। BJP capitalism को बढ़ावा देती है। ये gang की तरह काम कर रहे हैं। जनता इन्हें हराएगी तो बदलाव आएगा।”

EVM hacking का सवाल और workers को अपील

EVM पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा, “अगर smart meters को remotely control किया जा सकता है, तो EVMs को hack क्यों नहीं किया जा सकता?”
उन्होंने SP workers से अपील की, “किसी भी party के office मत जाओ। जब तक party से order न हो। हम अभी सड़क पर नहीं उतर रहे क्योंकि BJP और commission SIR में गड़बड़ी कर सकते हैं। जब वक्त आएगा, हर level पर लड़ेंगे।”

Central forces की deployment पर सवाल

चुनावों में central forces की तैनाती पर अखिलेश ने कहा, “Bengal में 3 लाख forces लगाई गईं। UP में 10 लाख भी कम पड़ेंगी। Bengal में UP-Bihar के जवान लगाए गए। UP में Northeast से लाएंगे। Borders खाली कर देंगे। पहली बार चुनाव के बाद जवानों को 15 दिन की छुट्टी दी गई है।”

Gomti Riverfront पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा लगेगी

अखिलेश ने वादा किया, “जैसे ही SP की सरकार बनेगी, Gomti Riverfront पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी। Chetak के साथ सोने का भाला होगा।” उन्होंने महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन की public holiday की मांग भी की।
Share:
Our Commitment to Accuracy

CollegeDekho is committed to providing accurate and trustworthy information. Our editorial team consists of education experts who verify all facts and data.

Related News

UP Board Schools New Guidelines 2026-27
Apr 04, 2026
UP Board Schools New Guidelines 2026-27: Academic Calendar जारी – जानें नए नियम, Exam Dates और क्या बदला इस बार!

ताजा अपडेट और खबर Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के…

school chalo abhiyan 2026
Apr 06, 2026
School Chalo Abhiyan 2026: Yogi का बड़ा एलान, 1.5 लाख ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ने का मिशन शुरू!

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से ‘स्कूल चलो अभियान’ का आगाज कर…

up minister nursery rhyme controversy
May 11, 2026
UP Minister का नया Target: “Rain Rain Go Away” भी गलत, कहते हैं “Johnny Selfish है, हमारी Culture नहीं”!

Uttar Pradesh higher education minister Yogendra Upadhyaya ने इस हफ्ते पहले “Johnny Johnny Yes Papa”…

UP School Dress Yojana 2026
Mar 28, 2026
UP School Dress Yojana 2026: ड्रेस सप्लाई में ₹1.33 करोड़ बकाया — BSA से जवाब तलब, जानें इस योजना का पैसा आपके बच्चे को मिला या नहीं

ताजा अपडेट और खबर Uttar Pradesh के सरकारी स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली…

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20,000+

Colleges Listed

50 Lakh+

Students Counselled

1000+

Exams Covered

24/7

Expert Support